Get App

Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोना, ये रहा गुरुवार 12 जून को गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। सोने के भाव में गुरुवार 12 जून को करीबन 1,000 रुपये तक की बढ़त नजर आ रही है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 सोने का भाव 98,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 9:31 AM
Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोना, ये रहा गुरुवार 12 जून को गोल्ड रेट
Gold Rate Today: सोने के भाव में आज 12 जून 2025 को तेजी रही।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। सोने के भाव में गुरुवार 12 जून को करीबन 1,000 रुपये तक की बढ़त नजर आ रही है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 सोने का भाव 98,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 90,300 रुपये के ऊपर बना हुआ है। चांदी में लगातार नजर आ रही तेजी पर ब्रेक लगा। कल की तुलना में चांदी 200 रुपये सस्ती होकर 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। यहां जानें आज गुरुवार 12 जून 2025 को क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने में क्यों आई तेजी

सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह दुनिया भर में फैली आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता है। अमेरिका में टैक्स को लेकर नई परेशानी सामने आई हैं। एक संघीय अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विदेशों से आने वाले सामान पर टैक्स जारी रखने की इजाजत दी है। इससे निवेशकों में घबराहट फैल गई है। ऐसे माहौल में लोग सुरक्षित निवेश की ओर भागते हैं और सोना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसलिए सोने की खरीद बढ़ गई और दाम चढ़ गए।

इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भी सोने की मांग बढ़ा दी है। जब भी दुनिया में तनाव या खतरे की स्थिति बनती है, तो लोग शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश से दूर होकर सोने में पैसा लगाना पसंद करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें