Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में सोने का भाव देखकर लग रहा है कि ये जल्द 62,000 रुपये को पार कर जाएगा। ज्वैलरी बाजार में सोने का रेट 61,500 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने का भाव 521 रुपये चढ़कर 61,565 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 1,077 रुपये की बढ़त के साथ 76,359 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
कल सोने का भाव 61,044 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 521 रुपये चढ़कर 61,565 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी बढ़त रही। 22 कैरेट गोल्ड 477 रुपये चढ़कर 56,393 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड के भाव में रहेगी तेजी
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।