Gold Price Today: आज अक्षय तृतीया के दिन सोने ने आम लोगों को खुशखबरी दी है। गोल्ड के भाव आज नीचे आए हैं। अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदते हैं। आज के दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। ग्राहक आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है क्योंकि सोना प्रति 10 ग्राम 150 रुपये तक सस्ता हुआ है। मुंबई में सोने का भाव 72,150 रुपये है।
दिल्ली में आज सोने का भाव
10 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,190 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत