Gold Price Today: आज अक्षय तृतीया के दिन सोने ने आम लोगों को खुशखबरी दी है। गोल्ड के भाव आज नीचे आए हैं। अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड खरीदते हैं। आज के दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। ग्राहक आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है क्योंकि सोना प्रति 10 ग्राम 150 रुपये तक सस्ता हुआ है। मुंबई में सोने का भाव 72,150 रुपये है।
