Gold Price Today: आज 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। आज पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन, गोल्ड, सिल्वर और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आना, आम लोगों के लिए राहत भरा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 79,000 रुपय और 22 कैरेट का दाम 73,000 रुपये के आसपास है। धनतेरस के दिन चांदी का रेट 97,900 रुपये है।
धनतेरस के दिन सोने का रेट:
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹79,940 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,290 प्रति 10 ग्राम
पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹79,840 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,190 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹79,790 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,140 प्रति 10 ग्राम
सोने का धनतेरस के दिन 29 अक्टूबर को रेट
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।
क्यों भाग रहे हैं सोने के दाम
भारत में मौसमी मांग और पश्चिम एशिया संघर्ष से भू-राजनीतिक जोखिम जैसे कई अन्य कारकों का साफ असर दिख रहा है। जुलाई में सरकार के सोने और अन्य मेटल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में सात प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली थी। अब त्योहार और शादी के सीजन के कारण डिमांड बढ़ने लगी है।