Gold Price Today: आज 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। आज पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन, गोल्ड, सिल्वर और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आना, आम लोगों के लिए राहत भरा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 79,000 रुपय और 22 कैरेट का दाम 73,000 रुपये के आसपास है। धनतेरस के दिन चांदी का रेट 97,900 रुपये है।
