Gold Rate Today in India: दिवाली के दिन फिलहाल सोने-चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। धनतेरस 6 नवंबर को गोल्ड की चमक फीकी पड़ने के बाद नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली को इसमें हल्की रिकवरी आई लेकिन फिर आज रविवार को दिवाली के दिन यह स्थिर है। धनतेरस को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2560 और 22 कैरट वाला ₹2350 नीचे आया था लेकिन अगले ही दिन 24 कैरट गोल्ड में ₹110 और 22 कैरट वाले में ₹100 की हल्की रिकवरी आई। अब चांदी की बात करें तो इस फेस्टिव सीजन धनतेरस 6 नवंबर को एक किलो चांदी ₹5000 गिरने के बाद लगातार दो दिनों तक इसके भाव स्थिर बने हुए हैं यानी कि आज दिवाली को भी स्थिर है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
10 दिनों में ₹25000 गिरी चांदी
पिछले 11 दिनों में उठा-पटक के बाद एक किलो चांदी के भाव में ₹5000 की सुस्ती दिख रही है। 23 अक्टूबर को एक किलो चांदी ₹5 हजार गिरने के बाद लगातार पांच दिनों तक स्थिर थी लेकिन फिर लगातार तीन दिनों में यानी 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20 हजार गिर गई। इसके बाद चार दिनों तक यह स्थिर रही और 5 नवंबर को ₹10000 ऊपर चढ़ी लेकिन फिर 6 नवंबर यानी धनतेरस को ₹5000 सस्ती हुई। उसके बाद से चांदी स्थिर है। अब आज की बात करें तो फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,05,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
धनतेरस को सोना-चांदी की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। साल भर ज्वैलर्स इस मौके का इंतजार करते हैं। इस बार बिक्री में इजाफा भी हुआ लेकिन अगर वॉल्यूम के हिसाब से देखें तो कुछ खास बढ़ोतरी नहीं है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक GJC (जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल) के चेयरमैन राजेश रोकड़े के मुताबिक 6 नवंबर को धनतेरस पर देश भर में सोने का कुल कारोबार करीब ₹60,000 करोड़ रहने का शुरुआती अनुमान है लेकिन ऊंचे भाव के कारण बिक्री की मात्रा पिछले साल के लगभग बराबर ही रह सकती है।