देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1800 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1650 रुपये तक मजबूत हुआ है। आज 26 जुलाई को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 145080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 144930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 24 जुलाई को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर है।
