Gold Price Today: सस्ता हुआ गोल्ड, 10 बड़े शहरों में अब ये है भाव, चांदी की भी चमक पड़ी फीकी

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की चमक आज फीकी हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और साथ ही जानिए कि क्या आगे इनकी चमक हल्की-फुल्की उठा-पटक के साथ बनी रहने वाली है या ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब लंबी सुस्ती आने वाली है?

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 7:38 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: एक दिन की स्थिरता के बाद आज सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: मुनाफावसूली के चलते एक दिन की स्थिरता के बाद सोने और चांदी की चमक आज हल्की फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। इससे पहले लगातार दो दिनों तक की तेजी के बाद यह एक दिन स्थिर था। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्सा हुआ है। एक दिन की स्थिरता से पहले दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹2460 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2250 बढ़े थे। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,40,600 ₹1,28,890 ₹1,05,480
मुंबई ₹1,40,450 ₹1,28,740 ₹1,05,330
कोलकाता ₹1,40,450 ₹1,28,740 ₹1,05,330
चेन्नई ₹1,39,640 ₹1,28,990 ₹1,07,640
बेंगलुरु   ₹1,40,450 ₹1,05,330 ₹1,28,740
हैदराबाद ₹1,40,450 ₹1,28,740 ₹1,05,330
लखनऊ ₹1,40,600 ₹1,28,890 ₹1,05,480
पटना ₹1,40,500 ₹1,28,740 ₹1,05,330
जयपुर ₹1,40,600 ₹1,28,890 ₹1,05,480
अहमदाबाद ₹1,40,500 ₹1,28,740 ₹1,05,330


एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी फिर सस्ती

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी फिर सस्ती हुई है। इससे पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹8 हजार सस्ता होने के बाद एक ही दिन में ₹11 हजार महंगी हुई थी। अब आज 12 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,74,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

हल्की उठा-पटक के साथ बनी रहेगी गोल्ड की चमक?

सोने की कीमतों में 2025 के दौरान ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। ऐसे में कई निवेशकों को लग रहा कि इस बार इसकी तेजी सुस्त पड़ सकती है लेकिन दुनिया के कई बड़े मनी मैनेजर्स अभी भी इसे लेकर पॉजिटिव हैं। उनका मानना है कि जिन फैक्टर्स ने सोने को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचाया, वे अब भी बने हुए हैं और आगे भी सपोर्ट देते रहेंगे। Morgan Stanley में चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर माइक विल्सन (Mike Wilson) के मुताबिक सोना अब 'एंटी-फिएट करेंसी प्ले' बन चुका है। हालांकि यह भी ध्यान दें कि बड़ी रैलियों के बाद सोने में लंबे समय तक सुस्ती आ सकती है। वर्ष 2011 में सोना प्रति औंस $1,921 औंस के रिकॉर्ड पर पहुंचा था, लेकिन वहां लौटने में नौ साल लगे। वर्ष 1979 की तेज उछाल के बाद भी लंबा बेयर फेज दिखा था।

Gold Prices: 2025 में 65% चढ़ा सोना, 2026 में भी क्यों है तेजी की उम्मीद? फंड मैनेजर्स ने बताई वजह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।