Gold Rate Today: सोने की कीमत और नीचे चली गई है। 2 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 160720 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस है। कमजोर वैश्विक रुझान, डॉलर में उछाल और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना फिसला।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी में गिरावट का दौर जारी है। 2 फरवरी की सुबह कीमत लुढ़ककर 349900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये मजबूत हुआ है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।