Get App

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी और फिसली; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: कमजोर वैश्विक रुझान, डॉलर में उछाल और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना फिसला। दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 147340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल दोनों फैक्टर्स का असर होता है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 7:38 AM
Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी और फिसली; चेक करें नए रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत और नीचे चली गई है। 2 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 160720 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस है। कमजोर वैश्विक रुझान, डॉलर में उछाल और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना फिसला।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें