देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 16 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 137610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 5,950 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 5450 रुपये तक नीचे आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,892.42 डॉलर प्रति औंस पर है।
