Gold Silver Price Outlook: सोना-चांदी में अगले हफ्ते भी जारी रहेगी हलचल, महंगाई और फेड के फैसलों पर नजर

Gold Silver Price Outlook: सोना और चांदी पिछले हफ्ते करीब 4 से 5% तक टूटे। अब निवेशकों की नजर भारत समेत पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के महंगाई आंकड़ों, अमेरिकी फेड के संकेतों और पश्चिम एशिया के तनाव पर रहेगी। जानिए एक्सपर्ट्स का अगला अनुमान और सोने के अहम दायरे।

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 9:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले हफ्ते MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹5,847 यानी 4.10% गिरकर ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Silver Price Outlook: सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते यानी 16 से 20 नवंबर के बीच भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के महंगाई आंकड़ों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों और पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर रहेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन सभी बातों का असर बुलियन की कीमतों पर पड़ सकता है।

महंगाई और Fed के संकेत रहेंगे अहम

अगले हफ्ते भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोजोन और जापान के महंगाई आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक के मिनट्स और अधिकारियों के बयान भी अहम रहेंगे। अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर होगी।


चीन के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी जारी होंगे। इनका असर खासतौर पर चांदी जैसी औद्योगिक धातुओं पर पड़ सकता है।

MCX पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

पिछले हफ्ते MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹5,847 यानी 4.10% गिरकर ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी ₹8,791 यानी करीब 5% टूटकर ₹1.76 लाख प्रति किलो पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव दिखा। कॉमेक्स पर सोना करीब 5% गिरकर 3,886.3 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5.43% टूटकर 49.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

LKP Securities के जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, फिलहाल सोने-चांदी का रुख सतर्क से कमजोर रह सकता है। MCX पर कीमतों को रुपये की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान से भी दिशा मिलेगी।

सोने को कहां मिल सकता है सहारा?

Brickwork Ratings के राजीव शरण के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना निकट अवधि में 3,850 से 4,000 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकता है। भारत में शादी-ब्याह की मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी कीमतों को सहारा दे सकती है।

हालांकि, ब्याज दरों को लेकर चिंता बनी हुई है। मजबूत डॉलर और ऊंची बॉन्ड यील्ड ने हाल में सोने पर दबाव बढ़ाया है। ऐसे में अगले हफ्ते निवेशकों की नजर महंगाई के आंकड़ों और फेड रिजर्व के संकेतों पर रहेगी।

Jefferies Buy Rating: 87% तक उछल सकता है ₹64 का शेयर, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।