आज नरक चतुर्दशी पर देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 7 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना नीचे आया है। एक दिन पहले धनतेरस पर दिल्ली के सराफा बाजार में हाजिर मांग कमजोर रहने के कारण 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,500 रुपये टूटा। सोने की ऊंची कीमतों के कारण खरीदारों के सतर्क रहने से मांग प्रभावित हुई। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में कोई खास सुधार नहीं दिखाई दिया।
