Get App

Gold Price Today: अक्टूबर के पहले दिन सोना हुआ और महंगा, 22 और 24 कैरेट दोनों का बढ़ा दाम

Gold Price Today: ​सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 8:03 AM
Gold Price Today: अक्टूबर के पहले दिन सोना हुआ और महंगा, 22 और 24 कैरेट दोनों का बढ़ा दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,152.86 डॉलर प्रति औंस पर है।

नए महीने अक्टूबर के पहले दिन देश में सोने की कीमत में तेजी दिख रही है। 1 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 148930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 149580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी भाव बढ़ा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी। निवेशकों की ओर से कम कीमत पर की गई खरीदारी से घरेलू बाजार में सोना मजबूत हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,152.86 डॉलर प्रति औंस पर है। ​सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 148930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें