Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹5680 महंगा, 24 और 22 कैरेट की अभी कितनी है कीमत

Gold Rate Today in India: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। चांदी में वीकली बेसिस पर 25000 रुपये का बंपर उछाल आया है

अपडेटेड Oct 12, 2025 पर 7:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
22 कैरेट गोल्ड एक सप्ताह में 5200 रुपये महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5680 रुपये बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में कीमत अब 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 5200 रुपये महंगा हुआ है। देश के 10 बड़े शहरों में इस वक्त लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 114700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 125130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 108640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 119400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Silver ETF: चांदी की सप्लाई का संकट! कंपनियों ने ETF फंड में नया निवेश रोका; कीमतों में भी उछाल

चांदी की कीमत

दूसरे कीमती मेटल चांदी की कीमत भी वीकली बेसिस पर बढ़ी है। इसमें 25000 रुपये का बंपर उछाल आया है। 12 अक्टूबर को चांदी 180000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सितंबर महीने में चांदी का भाव 19.4 प्रतिशत बढ़ा। चांदी निवेश का तो अच्छा विकल्प है ही, साथ ही इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड भी है। कुल मांग में इंडस्ट्रियल खपत की हिस्सेदारी 60-70 प्रतिशत तक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।