Get App

Gold Price Today: लगातार फिसल रहा सोना, मुंबई में ₹144370 पर 24 कैरेट; चांदी की चमक भी फीकी

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 22 कैरेट गोल्ड 132390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 144420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 7:52 AM
Gold Price Today: लगातार फिसल रहा सोना, मुंबई में ₹144370 पर 24 कैरेट; चांदी की चमक भी फीकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,041.39 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट का रुख बरकरार है। 23 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव लुढ़का है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,000 रुपये टूटकर 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,041.39 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें