Gold Price: सोने के दाम में लगातार चौथे दिन तेजी, अब इतना है लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today in India: सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 113610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 123940 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 9 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन भाव बढ़ा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 124090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। फेस्टिव सीजन के चलते देश में सोने की डिमांड बढ़ी है। धनतेरस और दिवाली पर भाव में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है। ग्लोबल फैक्टर्स की बात करें तो अमेरिकी सरकार के शटडाउन और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें सोने को बूस्ट दे रहे हैं।

जैसे-जैसे ब्याज दरें बढ़ती हैं, सोने की कीमत गिरती है क्योंकि उच्च ब्याज दरें, बॉन्ड में निवेशों को अधिक आकर्षक बनाती हैं। ब्याज दरें कम होने पर निवेशक सेफ एसेट माने जाने वाले गोल्ड में निवेश बढ़ा देते हैं। देश के 10 बड़े शहरों में सोने की लेटेस्ट कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 124090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 113610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 124090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 113660 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 123990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 113610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

FD interest rate: ये 10 बैंक एक साल की FD पर दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें पूरी लिस्ट

चांदी की कीमत

दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो इसका भाव भी चढ़ा है। 6 अक्टूबर को चांदी बढ़कर 1,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सितंबर में कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया। बीते महीने चांदी का भाव 19.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि इस दौरान सोने की कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।