Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 9 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन भाव बढ़ा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 124090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। फेस्टिव सीजन के चलते देश में सोने की डिमांड बढ़ी है। धनतेरस और दिवाली पर भाव में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है। ग्लोबल फैक्टर्स की बात करें तो अमेरिकी सरकार के शटडाउन और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें सोने को बूस्ट दे रहे हैं।
