Get App

अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोना फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चांदी भी गिरी

Gold Price Today: भूराजनीतिक तनाव कम होने को लेकर और ज्यादा स्पष्टता का इंतजार है। इसलिए बाजार का रुख ​अभी सतर्क है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 7:50 AM
अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोना फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चांदी भी गिरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर है।

अक्षय तृतीया से पहले देश में सोने की कीमत में तेजी पर ब्रेक लग गया है और गिरावट लौट आई है। 18 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,600 रुपये या 1.01 प्रतिशत टूटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल की है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर है। भूराजनीतिक तनाव कम होने को लेकर और ज्यादा स्पष्टता का इंतजार है। इसलिए बाजार का रुख ​अभी सतर्क है, जिससे सोना सीमित दायरे में रहा और कीमतों में नरमी रही। बता दें कि इजरायल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात 2:30 बजे से लागू है। अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की भी उम्मीद जगी हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें