Gold Price Today: सोना आया और नीचे, चांदी में भी कमजोरी बरकरार; अब कितना हुआ रेट

Gold Price Today: एनालिस्ट्स का मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। देश के अंदर सोने की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 7:39 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है।

देश में सोने का भाव लगातार नीचे आ रहा है। 21 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 149050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु में कीमत 148900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

गिरावट के पीछे बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। एनालिस्ट्स का यह भी मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 148900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 136690 149050
मुंबई 136540 148900
अहमदाबाद 136590 148950
चेन्नई 136540 148900
कोलकाता 136540 148900
हैदराबाद 136540 148900
जयपुर 136690 149050
भोपाल 136590 148950
लखनऊ 136690 149050
चंडीगढ़ 136690 149050

SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी भी लगातार सस्ती हो रही है। 21 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 254900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर, 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.18 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।