SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट

FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी कुछ एफडी पर इंटरेस्ट बढ़ा दिया है

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।

FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी कुछ एफडी पर इंटरेस्ट बढ़ा दिया है। ऐसे समय में जब कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें घटा रहे हैं, ऐसे समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक अलग फैसला लिया है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा के बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। हालांकि 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किन पीरियड पर बढ़ी ब्याज दर

46 दिन से 179 दिन: 5.10% से बढ़ाकर 5.35%


180 दिन से 1 साल से कम: 5.60% से बढ़ाकर 5.85%

1 साल से 2 साल से कम: 6.25% से बढ़ाकर 6.50%

सीनियर सिटीजन्स के लिए भी इसी तरह 0.25% की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर 1 से 2 साल के डिपॉजिट पर उन्हें अब 7% तक ब्याज मिलेगा।

किन पर नहीं हुआ बदलाव

2 साल से ज्यादा पीरियड वाले FD पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 3 करोड़ रुपये से कम के FD पर भी ब्याज दरें पहले जैसी ही बनी हुई हैं। इस फैसले का फायदा मुख्य रूप से बड़े निवेश करने वालों को मिलेगा। अगर आप छोटे निवेशक हैं और 3 करोड़ से कम का FD करते हैं, तो आपके लिए अभी ब्याज दरें नहीं बदली हैं।

समय से पहले पैसा निकालने पर नियम

अगर आप FD को समय से पहले तोड़ते हैं, तो SBI 1% पेनल्टी लगाएगा। इसका मतलब है कि आपको मिलने वाला ब्याज 1% कम हो जाएगा। नई दरें सिर्फ नए FD और रिन्यू होने वाले डिपॉजिट पर लागू होंगी। पुराने FD पर इसका असर नहीं पड़ेगा। SBI का यह कदम दिखाता है कि बैंक बड़े निवेशकों को आकर्षित करना चाहता है।

Bank Holiday: कल तीसरे शनिवार के दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।