Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। हालांकि इस बार यह बहुत ज्यादा नहीं है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 260 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 250 रुपये बढ़ी है। 21 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 134330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 134330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 123000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 134180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 134180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 123000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने ब्याज दर में और कटौती को सपोर्ट किया है। हालांकि यह भी कहा कि पॉलिसी मेकर सावधानी से आगे बढ़ सकते हैं। उनकी टिप्पणियां अमेरिकी श्रम डेटा के बाद आई हैं, जो आगे नरमी का संकेत दे रहा है।
चांदी में वीकली बेसिस पर बंपर तेजी आई है। एक सप्ताह में चांदी 16000 रुपये चढ़ी है। 21 दिसंबर को भाव 214000 रुपये प्रति किलोग्राम है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।