Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2990 सस्ता, चांदी में ₹10000 की गिरावट; क्या है ताजा भाव

Gold Price Today: शुक्रवार, 13 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,088 डॉलर प्रति औंस पर है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 7:47 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2990 सस्ता, चांदी में ₹10000 की गिरावट; क्या है ताजा भाव
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2990 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 3650 रुपये नीचे आया है। आज 15 मार्च को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 159660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शुक्रवार, 13 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,088 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें