देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर जबरदस्त गिरावट आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 13690 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 12550 रुपये नीचे आया है। आज 22 मार्च को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 146120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 145970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
