Gold Price Today: जारी हो गया गोल्ड का भाव, गुरुवार को फीकी पड़ी चमक, 10 शहरों में बिक रहा इस प्राइस में

Gold-Silver Rate Today: गोल्ड की चमक लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज फीकी पड़ी और चांदी भी आज सस्ती हुई है। खरीदारी पर निकलने से पहले चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और आगे क्या रुझान है?

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन आज बढ़ी है तो चांदी के भी भाव ऊपर चढ़े हैं।

Gold Rate Today In India: लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। चांदी भी आज सस्ती हुई है। गोल्ड की बात करें तो इससे पहले लगातार दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹6270 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹5750 महंगा हुआ था लेकिन आज 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹5020 और 22 कैरट की शुद्धता वाला गोल्ड ₹4600 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। आज प्रति किग्रा यह ₹20,000 गिरी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,54,570 ₹1,41,700 ₹1,15,970
मुंबई ₹1,54,420 ₹1,41,550 ₹1,15,820
कोलकाता ₹1,54,420  ₹1,41,550 ₹1,15,820
चेन्नई ₹1,56,220 ₹1,43,220  ₹1,22,500
बेंगलुरु ₹1,54,420 ₹1,41,550 ₹1,15,820
हैदराबाद ₹1,54,420 ₹1,41,550 ₹1,15,820
लखनऊ ₹1,54,570 ₹1,41,700 ₹1,15,970
पटना ₹1,54,470 ₹1,41,160 ₹1,15,870
जयपुर ₹1,54,570 ₹1,41,700 ₹1,15,970
अहमदाबाद  ₹1,54,470 ₹1,41,160 ₹1,15,870


और सस्ती हुई चांदी

चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹20,000 कम हुए हैं। चांदी लगातार दो दिनों में ₹70 हजार की गिरावट के बाद 4 फरवरी को ₹40 हजार ऊपर चढ़ी और फिर आज यह टूट गई। दिल्ली में फिसलकर आज यह प्रति किग्रा ₹3,00,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में इसका भाव प्रति किग्रा ₹2,99,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही बिक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी (Jateen Trivedi) के मुताबिक रिकॉर्ड हाई से आई गिरावट, मार्जिन में बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के चलते बाजार में फिलहाल काफी वोलैटिलिटी बनी हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट एनएस रामास्वामी के मुताबिक सोना और चांदी में आई हालिया गिरावट जरूरत से ज्यादा तेजी के बाद एक नेचुरल 'शेकआउट' रही। उनका कहना है कि डॉलर में मजबूती ने कुछ बिकवाली को जरूर ट्रिगर किया, लेकिन सोने का मजबूत बुल केस अब भी बरकरार है। इसे सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी, जियो-पॉलिटिकल रिस्क और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की मांग का सपोर्ट मिल रहा है। रामास्वामी के मुताबिक साल 2025 की चौथी तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने करीब 230 टन सोना खरीदा था और इस साल 2026 में यह खरीद 800 टन से अधिक रहने की उम्मीद है। उनका मानना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद गोल्ड इस साल फिर नए हाई पर पहुंच सकता है।

वहीं चांदी में अधिक गिरावट की वजह रामास्वामी ने मार्जिन जरूरतों में बढ़ोतरी को बताया, जिससे लीवरेज लेकर पोजिशन बनाने वाले ट्रेडर्स को मजबूरी में पोजिशन काटनी पड़ी। उनके मुताबिक फिलहाल चांदी $72 से $78 के दायरे में घूम सकती है और जब तक यह मजबूती से $80 के ऊपर नहीं टिकतीं, तब तक कोई बड़ा ब्रेकआउट मुश्किल है। सैम्को सिर्योरिटीज के अपूर्व सेठ का कहना है कि तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी ऊपर की ओर है और यह अब भी हायर हाई और हायर लो बना रहा है। उनका मानना है कि मजबूत निवेशक हर गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं और अनुमान लगाया है कि आने वाले महीनों में गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है।

सोने के दाम क्यों झूल रहे हैं? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई बड़ी वजह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।