Gold Rate Today In India: मजबूत रुपये और स्टॉक मार्केट की रौनक ने आज भी सोने-चांदी की चमक फीकी की है। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार तीसरे दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹440 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹410 सस्ता हुआ है। इससे पहले 15 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2450 और 22 कैरट वाला ₹2250 सस्ता हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर 19 जून को जिनेवा में साइन होना है और इस पर काम कैसे आगे बढ़ता है, इससे ही सोने-चांदी की चाल आगे तय होगी। एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत में प्रगति होती है तो जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम हो सकता है। इससे सोने और चांदी जैसी सुरक्षित माने वाले निवेश की मांग घट सकती है। वहीं अगर बातचीत में कोई बाधा आती है या तनाव बढ़ता है, तो निवेशक फिर से सोने और चांदी की ओर रुख कर सकते हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
दो दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। इससे पहले 15 जून को एक किलो चांदी लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद ₹5 हजार महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,64,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,74,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।