Get App

Gold Price Today: तीसरे दिन भी सस्ता हुआ गोल्ड, शॉपिंग पर निकलने से पहले चेक करें 24 से 18 कैरट का लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी हुई है तो चांदी भी दो दिनों की स्थिरता के बाद आज सस्ती हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं और जानिए कि इनके भाव में इस उठा-पटक की वजह क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 7:30 AM
Gold Price Today: तीसरे दिन भी सस्ता हुआ गोल्ड, शॉपिंग पर निकलने से पहले चेक करें 24 से 18 कैरट का लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today In India: मजबूत रुपये और स्टॉक मार्केट की रौनक ने आज भी सोने-चांदी की चमक फीकी की है। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार तीसरे दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹440 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹410 सस्ता हुआ है। इससे पहले 15 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2450 और 22 कैरट वाला ₹2250 सस्ता हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर 19 जून को जिनेवा में साइन होना है और इस पर काम कैसे आगे बढ़ता है, इससे ही सोने-चांदी की चाल आगे तय होगी। एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत में प्रगति होती है तो जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम हो सकता है। इससे सोने और चांदी जैसी सुरक्षित माने वाले निवेश की मांग घट सकती है। वहीं अगर बातचीत में कोई बाधा आती है या तनाव बढ़ता है, तो निवेशक फिर से सोने और चांदी की ओर रुख कर सकते हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें