Gold Price Today: दो दिनों में ₹1050 सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड, अब बिक रहा इस भाव पर

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी हुई है तो चांदी भी एक दिन की स्थिरता के बाद दूसरे दिन आज सस्ती हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 7:32 AM
Gold-Silver Rate Today In India: आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने पर एक बार फिर अनिश्चितता बढ़ने और कच्चे तेल में उबाल पर गोल्ड की चमक फीकी पड़ गई तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी ने चांदी पर और दबाव डाल दिया। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 09 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1050 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹960 सस्ता हुआ है। इससे पहले 7 जून की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3490 और 22 कैरट वाला ₹3200 सस्ता हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव नीचे आए हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,51,830 ₹1,39,190 ₹1,13,910
मुंबई ₹1,51,680 ₹1,39,040 ₹1,13,760
कोलकाता ₹1,51,680 ₹1,39,040 ₹1,13,760
चेन्नई ₹1,53,480 ₹1,40,690 ₹1,17,940
बेंगलुरु ₹1,51,680 ₹1,39,040 ₹1,13,760
हैदराबाद ₹1,51,680 ₹1,39,040 ₹1,13,760
लखनऊ ₹1,51,830 ₹1,39,190 ₹1,13,910
पटना ₹1,51,730 ₹1,39,090 ₹1,13,810
जयपुर ₹1,51,830 ₹1,39,190 ₹1,13,910
अहमदाबाद ₹1,51,730 ₹1,39,090 ₹1,13,810


एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 गिरी है और एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में यह ₹15 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,59,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,69,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

Gold-Silver ETF: 3% टूटा गोल्ड ETF, सिल्वर फंड 6% क्रैश; जानिए वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।