Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने पर एक बार फिर अनिश्चितता बढ़ने और कच्चे तेल में उबाल पर गोल्ड की चमक फीकी पड़ गई तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी ने चांदी पर और दबाव डाल दिया। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 09 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1050 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹960 सस्ता हुआ है। इससे पहले 7 जून की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3490 और 22 कैरट वाला ₹3200 सस्ता हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव नीचे आए हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
