Gold Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन चमका गोल्ड, चांदी भी महंगी, 10 बड़े शहरों में अब ये है भाव

Gold-Silver Rate Today: शादियों के सीजन में गहनों की खरीदारी महंगी पड़ रही है। लगातार दूसरे दिन आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी का रेट क्या है?

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड और सिल्वर की चमक मजबूत हुई है।

Gold Rate Today In India: सेफ हैवन एसेट के रूप में गोल्ड और सिल्वर की मांग लगातार बनी हुई है। कुछ समय पहले इनमें गिरावट को निवेशकों ने मौके के रूप में लपक लिया और अब आज लगातार दूसरे दिन इनकी चमक बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1320 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1210 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। तीन दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,58,070 ₹1,44,910 ₹1,18,600
मुंबई ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
कोलकाता ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
चेन्नई ₹1,59,830 ₹1,46,510 ₹1,25,210
बेंगलुरु ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
हैदराबाद ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
लखनऊ ₹1,58,070 ₹1,44,910 ₹1,18,600
पटना ₹1,57,970 ₹1,44,810 ₹1,18,500
जयपुर ₹1,58,070 ₹1,44,910 ₹1,18,600
अहमदाबाद ₹1,57,970 ₹1,44,810 ₹1,18,500


लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹15,100 बढ़े हैं। आज 10 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹3,01,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

बाजार की नजर अमेरिका से आने वाले GDP, PMI, नॉन-फार्म पेरोल और महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी तो साथ ही चीन, जर्मनी और भारत के महंगाई आंकड़ों पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर क्या संकेत दे रहा है, इसका भी सोने-चांदी की चाल पर असर दिख सकता है। JM फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर का कहना है कि सोने में कंसॉलिडेशन और रिकवरी यह संकेत देती है कि इसका रुझान अब भी पॉजिटिव बना हुआ है लेकिन चांदी के मामले में वह ज्यादा सतर्क हैं, क्योंकि इसमें आगे भी तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन दिखने के आसार हैं।

नए लेबर कोड्स से घटी इनहैंड सैलरी? कैसे मिलेगा इसका फायदा, समझिए पूरा कैलकुलेशन

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।