Gold Rate Today In India: सेफ हैवन एसेट के रूप में गोल्ड और सिल्वर की मांग लगातार बनी हुई है। कुछ समय पहले इनमें गिरावट को निवेशकों ने मौके के रूप में लपक लिया और अब आज लगातार दूसरे दिन इनकी चमक बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1320 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1210 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। तीन दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 महंगी हुई है।
