Gold Rate Today In India: सोने और चांदी की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1320 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1210 कम हुए हैं। आज की बात करें तो आज इनके भाव प्रति दस ग्राम ₹10 कम हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो इसकी भी चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है औऱ इन दो दिनों में प्रति किग्रा यह ₹7,100 सस्ता हुआ है।
