Gold Price Today: गोल्ड महंगा तो फिसली चांदी, दिल्ली-लखनऊ और पटना समेत इन 10 शहरों में अब 24 से 18 कैरट का ये है भाव

Gold-Silver Rate Today:एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है तो दूसरी तरफ दो दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी की चमक फीकी पड़ी है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 7:34 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: आज गोल्ड और सिल्वर अलग-अलग रास्ते पर हैं।

Gold Rate Today In India: वित्त वर्ष 2026 के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को आज गोल्ड और सिल्वर की चाल अलग-अलग दिखी। एक तरह गोल्ड महंगा हुआ है तो चांदी सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड की चमक बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹180 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹160 महंगे हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। दो दिनों की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
मुंबई ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
कोलकाता ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
चेन्नई ₹1,50,230 ₹1,36,040 ₹1,37,710
बेंगलुरु ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
हैदराबाद ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
लखनऊ ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
पटना ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250
जयपुर ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
अहमदाबाद ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250


दो दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,44,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,55,100 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

गोल्ड में आएगी तेजी या होगा नरम?

पिछले कुछ समय में गोल्ड फीका पड़ा है और उठा-पटक के साथ रिकॉर्ड हाई से यह काफी नीचे है। चौतरफा दबाव के बीच नुकसान की भरपाई के लिए गोल्ड बेचने की नौबत ने इसके भाव पर दबाव बनाया है। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी से गिरावट सीमित हो रही है। फिडेलिटी इंटरनेशनल के मनी मैनेजर जॉर्ज एफस्टैटहोपोलक का कहना है कि सोने में गिरावट निवेश का बड़ा मौका है। उनका मानना है कि महंगाई की रफ्तार से जुड़े रिस्क, फिस्कल प्रेशर और बॉन्ड की विश्वसनीयता ऐसे स्ट्रक्चरल फैक्टर्स हैं, जिनसे सोने को मजबूती मिलेगी।

Gold Outlook: क्या बड़ी गिरावट के बाद सोने में शुरू होने वाली है बड़ी खरीदारी?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।