Gold Rate Today In India: जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते गोल्ड पर दबाव पड़ा। एक दिन की स्थिरता के बाद आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो वहीं इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड को लेकर अनिश्चितता के चलते चांदी पर दबाव बना तो इसकी भी चमक आज कम हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दिन आज 3 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इससे पहले 1 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम ₹820 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹750 सस्ता हुआ था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹10 नीचे आया है।
अब चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में यह सस्ती हुई है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। वैसे चांदी को लेकर एक अहम अपडेट ये है कि सरकार ने इसके आयात के नियम और सख्त कर दिए हैं। अब कुछ तय रास्तों से चांदी मंगाने के लिए विदेशी व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की मंजूरी लेना जरूरी होगा। यह नियम 99.9% या उससे ज्यादा शुद्धता वाली चांदी पर लागू होगा। इसमें सोने या प्लैटिनम की परत चढ़ी चांदी भी शामिल है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। तीन दिनों की स्थिरता से पहले 29 मई को चांदी के भाव प्रति किलो ₹5,000 ऊपर चढ़े थे। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,79,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,89,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।