Gold Rate Today In India: जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते गोल्ड पर दबाव पड़ा। एक दिन की स्थिरता के बाद आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो वहीं इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड को लेकर अनिश्चितता के चलते चांदी पर दबाव बना तो इसकी भी चमक आज कम हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दिन आज 3 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इससे पहले 1 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम ₹820 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹750 सस्ता हुआ था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹10 नीचे आया है।
