Gold Rate Today in India: मांग में सुस्ती और डॉलर की मजबूती से गोल्ड जैसी ब्याज नहीं देने वाले एसेट की चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। इस पर फेडरल रिजर्व की जून की मीटिंग के मिनट्स जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता का भी दबाव पड़ रहा है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1480 और 22 कैरट वाला ₹1360 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम का 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड फिलहाल ₹10 सस्ता हुआ है।
चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड में सुस्ती ने इस पर भी दबाव डाला है और चमक फीकी की है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। इससे पहले 6 जुलाई को एक किलो चांदी लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद ₹5000 सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,44,800 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी ₹2,44,900 के भाव में बिक रही है तो चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि निवेशक फेडरल रिजर्व की जून की मीटिंग के मिनट्स जारी होने से पहले सावधानी बरत रहे हैं। सौमिल के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर के नतीजों से गोल्ड की कीमतों को दिशा मिल सकती है। मिरै एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के हेड प्रवीण सिंह के मुताबिक क्रूड की कीमतों में हल्की तेजी से विदेश में स्पॉट गोल्ड में नरमी आई है और शॉर्ट टर्म में सोना-चांदी एक सीमित रेंज में रह सकता है। हालांकि उनका कहना है कि अगर पश्चिमी एशिया में जियोपॉलिटिकल टेंशल हल्का होता है तो सोने-चांदी पर पॉजिटिव असर दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।