Gold Rate Today in India: मांग में सुस्ती और डॉलर की मजबूती से गोल्ड जैसी ब्याज नहीं देने वाले एसेट की चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। इस पर फेडरल रिजर्व की जून की मीटिंग के मिनट्स जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता का भी दबाव पड़ रहा है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1480 और 22 कैरट वाला ₹1360 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम का 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड फिलहाल ₹10 सस्ता हुआ है।
