Gold Rate Today In India: सोने और चांदी का आयात महंगा होने के चलते आज इनकी चमक में इजाफा हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच सुलह सुलह नहीं होने और कच्चे तेल की महंगाई के बीच सोने-चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के फैसले से इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। आज 13 मई को गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1640 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1510 महंगा हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है।
