Gold Rate Today In India: 19 फरवरी को टूटा गोल्ड, ये है 24 से 18 कैरेट के लेटेस्ट भाव

Gold-Silver Rate Today: एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार चौथे दिन चांदी की चमक फीकी पड़ी है तो गोल्ड ने भी एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी का रास्ता पकड़ लिया। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी का रेट क्या है?

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 7:56 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: एक दिन की स्थिरता के बाद गोल्ड की चमक फिर फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: डॉलर में मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी के संकेतों पर सोने और चांदी की चमक आज फिर फीकी पड़ी है जिसमें से चांदी के भाव तो आज लगातार चौथे दिन गिरे हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन पहले यानी 18 फरवरी की स्थिरता से पहले राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹3550 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव ₹3250 कम हुए थे। आज की बात करें तो आज इनके भाव प्रति दस ग्राम ₹10 कम हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो इसकी चमक आज लगातार चौथे दिन फीकी पड़ी है और इन चार दिनों में प्रति किग्रा यह ₹20,100 सस्ता हुआ है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,54,340  ₹1,41,490  ₹1,15,790
मुंबई  ₹1,54,190  ₹1,41,340  ₹1,15,640
कोलकाता  ₹1,54,190  ₹1,41,340 ₹1,15,640
चेन्नई ₹1,55,230 ₹1,42,290 ₹1,21,790
बेंगलुरु  ₹1,54,190  ₹1,41,340  ₹1,15,640
हैदराबाद  ₹1,54,190  ₹1,41,340  ₹1,15,640
लखनऊ  ₹1,54,340  ₹1,41,490  ₹1,15,790
पटना   ₹1,54,240  ₹1,41,390  ₹1,15,690
जयपुर  ₹1,54,340  ₹1,41,490  ₹1,15,790
अहमदाबाद  ₹1,54,240  ₹1,41,390  ₹1,15,690


लगातार चौथे दिन फीकी पड़ी चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद फिर लगातार चौथे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। चार दिनों में एक किलो चांदी ₹20,100 सस्ती हुई। आज 19 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है यानी कि चारों महानगरों में चांदी सबसे अधिक चेन्नई में ही चमक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

सोने और चांदी की कीमतों पर मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है तो साथ ही मार्केट की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर यानी PCE के आंकड़ों और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी यानी FOMC की बैठक की कार्यवाही पर है, जिससे इनकी रफ्तार सुस्त पड़ी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर में मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी के संकेतों के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता ने भी इस पर दबाव है।

आगे की बात करें तो न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, EBG-कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च प्रणव मेर का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में और अधिक कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है लेकिन अमेरिकी GDP के डेटा, व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) इनफ्लेशन के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की कमेंट्री पर फोकस होने से अस्थिरता बनी रहेगी। उनका मानना है कि ट्रेडर्स के बीच स्पष्टता की कमी के कारण बुलियन कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहे हैं। ट्रेडर्स भाव की दिशा को लेकर बंटे हुए हैं और नए फंडामेंटल ट्रिगर्स की तलाश में हैं।

Gold Loan: गोल्ड लोन के चलन ने पकड़ा जोर, क्या ये है कर्ज लेने का सबसे सही मौका?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।