Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने के बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी, जिससे सोने को सपोर्ट मिला और भाव ऊपर चढ़े। वहीं दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती और वैश्विक बाजार में नरमी के चलते इसकी चमक फीकी पड़ी है। एक दिन की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹830 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹760 महंगा हुआ है। इसमें से आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक दिन की तेजी के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आज यह सस्ती हुई है और इन दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5,100 कम हुए हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की तेजी के बाद लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो 18 मई को एक किलो चांदी ₹10 हजार महंगी होने के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव नीचे गिरे हैं। दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हुई है। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,84,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,99,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी यानी FOMC की बैठक के मिनट्स पर रहेगी। बाजार यह समझने की कोशिश करेगा कि आगे ब्याज दरों का रुख क्या रहेगा और उसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर कैसे पड़ेगा। Mirae Asset Sharekhan के हेड ऑफ कॉमोडिटीज प्रवीण सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिमी एशिया के घटनाक्रमों की वजह से बुलियन बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।