Gold Price Today: क्रिसमस से एक दिन पहले और चमका गोल्ड, 10 बड़े शहरों में बिक रहा इस भाव पर

Gold-Silver Rate Today: घरेलू मार्केट में आज क्रिसमस के एक दिन पहले फिर गोल्ड महंगा हुआ है तो चांदी भी लगातार तीसरे दिन ऊपर चढ़ी है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और साथ ही जानिए कि आगे इनकी चाल कैसी रहने वाली है और इन पर किन बातों का असर पड़ सकता है?

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 7:49 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड और सिल्वर की चमक बढ़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: क्रिसमस के एक दिन पहले आज सोने और चांदी की चमक और बढ़ी है। आज लगातार तीसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार तीसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। तीन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹4380 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹4010 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹9100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
मुंबई ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
कोलकाता ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
चेन्नई ₹1,39,320 ₹1,27,710 ₹1,06,510
बेंगलुरु ₹1,38,560   ₹1,27,010 ₹1,03,920
हैदराबाद ₹1,38,560 ₹1,27,010 ₹1,03,920
लखनऊ ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
पटना ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970
जयपुर ₹1,38,710 ₹1,27,160 ₹1,04,070
अहमदाबाद ₹1,38,610 ₹1,27,060 ₹1,03,970


एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार तीसरे दिन महंगी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹9100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उससे एक दिन पहले चांदी के भाव ₹5000 बढ़े थे और उससे भी पहले एक दिन में एक किलो चांदी ₹2000 सस्ती हुई थी। अब आज 24 दिसंबर की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,23,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,34,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

कितना ऊपर चढ़ेगा गोल्ड?

अमेरिकी अर्थशास्त्री और दिग्गज मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एड यार्डेनी (Ed Yardeni) का मानना है कि इस दशक के अंत तक सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। CNBC-TV18 के मुताबिक, Yardeni Research के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी का कहना है कि 2029 तक सोने की कीमत प्रति औंस $10,000 तक पहुंच सकती है। अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क स्थित COMEX पर सोने की कीमत करीब प्रति औंस $4,400 के आसपास चल रही है। भारतीय बाजार की बात करें तो इस रफ्तार से यानी कि साल 2029 तक 127% की तेजी के साथ गोल्ड ₹3.00 लाख के पार पहुंच जाएगा। एड यार्डेनी का कहना है कि निवेश पोर्टफोलियो में सोने की भूमिका आज भी उतनी ही अहम है। उनके मुताबिक, इतिहास बताता है कि जब-जब सोने में बड़ी रैली आई है, वह अक्सर लोगों की उम्मीद से कहीं ज्यादा दूर तक गई है।

Gold Price: सोना रिकॉर्ड हाई पर, अभी और बढ़ेगी चमक या आएगी बिकवाली की आंधी?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।