Gold Price Today: सोने के भाव में आई तेजी लेकिन 61,000 रुपये के नीचे कर रहा है कारोबार

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही। सोने का भाव 60,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने का भाव 362 रुपये की बढ़त रही। ये आज 60,704 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 619 रुपये की तेजी के साथ 71,337 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 24, 2023 पर 1:14 PM
Akshaya Tritiya 2023: आज देश भर में सोने के भाव में तेजी आई है।

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही। सोने का भाव 60,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने का भाव 362 रुपये की बढ़त रही। ये आज 60,704 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 619 रुपये की तेजी के साथ 71,337 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सोने के भाव में रही तेजी 

शुक्रवार को सोने का भाव 60,275 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 362 रुपये चढ़कर 60,704रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी बढ़त रही। 22 कैरेट गोल्ड 332 रुपये चढ़कर 55,605 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 24 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 23 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60704 60342 362
Gold 995 (23 कैरेट) 60461 60100 361
Gold 916 (22 कैरेट) 55605 55273  332
Gold 750 (18 कैरेट) 45528 45257 271
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35512 35300 212
Silver 999 71337 Rs/Kg 70718 Rs/Kg 619 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। हालांकि, अब ये एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

Stock Market LIVE Updates: बाजार की चाल सपाट, हिंडाल्को टॉप लूजर, पावर और फार्मा शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।