Gold Price Today: दिल्ली और इंदौर में मंगलवार को सस्ता हुआ सोना! चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 7:06 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 250 रुपये टूटकर 85,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसके अतिरिक्त 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 2,531.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 3.80 डॉलर प्रति औंस अधिक है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा, क्योंकि अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़ों से पहले व्यापारी कारोबार से अलग-थलग रहे, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर में कटौती की राह को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 1.81 प्रतिशत गिरकर 28.62 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।


इंदौर में चांदी के भाव में कमी

इंदौर में मंगलवार को‌ चांदी के भाव में 650 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुसार ये रहा सोने-चांदी का भाव।

सोना 73500 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 84000 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Travel Trend: भारतीय सबसे ज्यादा कहां जाना पसंद कर रहे हैं? ये है ट्रैवल ट्रेंड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।