Travel Trend: भारतीय सबसे ज्यादा कहां जाना पसंद कर रहे हैं? ये है ट्रैवल ट्रेंड

Travel Trend: भारतीयों के बीच इंटरनेशनल ट्रैवल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह रिपोर्ट यात्रा बुकिंग प्लेटफॉर्म मेक माई ट्रिप ने हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड (How India Travels Abroad) नाम से जारी की है

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 6:19 PM
Story continues below Advertisement
Travel Trend: भारतीयों के बीच इंटरनेशनल ट्रैवल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।

Travel Trend: भारतीयों के बीच इंटरनेशनल ट्रैवल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह रिपोर्ट यात्रा बुकिंग प्लेटफॉर्म मेक माई ट्रिप ने हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड (How India Travels Abroad) नाम से जारी की है। यहां जानते हैं कि भारतीय कहां जा रहे हैं।

किस राज्य के लोग करते हैं सबसे ज्यादा ट्रैवल?

मेक माई ट्रिप की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली के लोग इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए सबसे अधिक जानकारी खोजते हैं। रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच के पीरियड पर आधारित है और इसमें यह बताया गया है कि भारतीय यात्री किस तरह से और किन स्थानों पर जाना पसंद कर रहे हैं।

कहां जा रहे हैं भारतीय?


रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देश भारतीय यात्रियों के बीच सबसे फेमस बने हुए हैं। वहीं, कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए ट्रैवल डेस्टिनेशन की गिनती में शामिल है।

क्यों लोग कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रैवल

मेक माई ट्रिप के को-फाउंडर और ग्रुप के सीईओ राजेश मागो के अनुसार भारतीय यात्रियों के पास अब खर्च करने के लिए पर्याप्त इनकम है। वे वैश्विक संस्कृतियों के बारे में अधिक जानकारी रखते हैं और यात्रा करना अब पहले से अधिक आसान हो गया है। इन वजहों से भारतीय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों डेस्टिनेशन की खोज में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

लग्जरी यात्रा की बढ़ती मांग

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीयों के बीच लग्जरी यात्रा का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 'बिजनेस क्लास' बुकिंग की खोज में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा टॉप 10 उभरते हुए डेस्टिनेशन के लिए रिसर्ज में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। जो यह बताता है कि इंडियन ट्रैवलर अब पारंपरिक से हटकर नए और अनजाने डेस्टिनेशन को तलाशना चाहते हैं। भारतीय यात्रियों में विदेश यात्रा का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। आसान पहुंच, बढ़ती इनकम और वैश्विक संस्कृतियों के बारे में बढ़ती जागरूकता ने भारतीयों को नए-नए देशों की यात्रा के लिए प्रेरित किया है।

Rice ATM: इस राज्य के ATM में डालें राशन कार्ड, नोट की जगह मिलेंगे चावल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।