Get App

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना ₹200 चढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंचा, चांदी में कोई बदलाव नहीं

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है, जबकि चांदी का भाव स्थिर रहा। रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल के बीच सोने की चाल पर निवेशकों की नजर है। क्या आगे कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा?

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 7:02 PM
Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना ₹200 चढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंचा, चांदी में कोई बदलाव नहीं
सोने की कीमत बढ़ने की एक वजह रुपये में कमजोरी भी रही।

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में सोमवार, 26 अक्टूबर को मामूली तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹200 बढ़कर ₹1,46,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को सोना ₹1,46,100 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसका भाव ₹2,02,000 प्रति किलोग्राम पर बना रहा।

रुपये में गिरावट से सोने को मिला सहारा

सोने की कीमत बढ़ने की एक वजह रुपये में कमजोरी भी रही। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.22 पर बंद हुआ। रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। इससे विदेश से सोना खरीदना महंगा हो गया। इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखा।

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली रिकवरी आई। कच्चे तेल की कमजोर कीमतों, डॉलर में स्थिरता और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड घटने से भी सोने को सहारा मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें