Credit Cards

Gold Rate Today: शनिवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 22 फरवरी को कितनी कम हुई सोने की कीमत

Gold Rate Today: आज शनिवार 22 फरवरी 2025 को सोने के भाव में गिरावट रही। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज शनिवार 22 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज शनिवार 22 फरवरी 2025 को सोने के भाव में गिरावट रही। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम में 700 रुपये तक की नरमी रही। चांदी की कीमतों में  100 रुपये की गिरावट आई है। चेक करें शनिवार 22 फरवरी 2025 का सोने-चांदी का भाव।

कमजोर मांग और मुनाफावसूली

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर रही, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके अलावा लंबे समय से जारी तेजी के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सोने का भाव नीचे आ गया। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीतियों और ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया, जिससे सोने की कीमत में गिरावट आई।


दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ सस्ता

दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। यहां दाम 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,740 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 22 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,290 87,540
चेन्नई 80,240 87,740
मुंबई 80,240 87,740
कोलकाता 80,240 87,740

22 फरवरी को चांदी की कीमत

22 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में 100 रुपये की कमी आई है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजारों के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ती है, जिससे दाम भी ऊपर चले जाते हैं।

PM Kisan 19th Installment: 24 फरवरी को खाते में आएगी ₹2000 की एक और किस्त, लिस्ट में नाम ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।