Gold Rate Today: आज शनिवार 22 फरवरी 2025 को सोने के भाव में गिरावट रही। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम में 700 रुपये तक की नरमी रही। चांदी की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आई है। चेक करें शनिवार 22 फरवरी 2025 का सोने-चांदी का भाव।