Gold Rate Today in India: रुपये की मजबूती, कच्चे तेल में उछाल और इंटरनेशनल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच एक दिन की स्थिरता के बाद आज सोने की चमक फीकी पड़ी है। 24 और 22 कैरट की शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 नीचे आया है। एक दिन की स्थिरता से पहले 20 अक्टूबर को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1960 और 22 कैरट वाला ₹1800 सस्ता हुआ था। इसके साथ ही गहने बनवाने के लिए 18 कैरट गोल्ड का भाव अब ₹1 लाख के और करीब खिसक गया। अब चांदी की बात करें तो लगातार छह दिनो की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
छह दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए। छह दिनों की स्थिरता से पहले 15 अक्टूबर को एक किलो चांदी ₹5000 सस्ती हुई धी और अब आज यह ₹100 फिसली है। आज 22 अक्टूबर को दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,29,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि रुपये की मजबूती का असर घरेलू मार्केट में गोल्ड की कीमतों पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल की कीमतें हाई लेवल पर बनी हुई हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। जतिन का कहना है कि कुल मिलाकर अभी ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। हालांकि कोटक नियो की कायनात चेनवाला के मुताबिक अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और बॉन्ड यील्ड में नरमी से गिरावट सीमित है। कायनात के मुताबिक आने वाले दिनों में अमेरिकी इकॉनमी से जुड़े कई अहम डेटा आने वाले हैं तो अगले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक है, साथ ही बॉन्ड मार्केट के हालात और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बुलियन मार्केट की नजरें रहेंगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।