Gold Rate Today in India: कमजोर वैश्विक संकेतों पर सोना-चांदी टूट गया। पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹660 और 22 कैरट वाला ₹610 सस्ता हुआ है। आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चार दिनों की स्थिरता के बाद दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले महीने की शुरुआत में 1 और 2 सितंबर को एक किलो चांदी ₹5000-₹5000 सस्ती हुई थी और फिर 3 सितंबर को ₹5 हजार महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग का कहना है कि सोने पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका के रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे सितंबर में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के आसार बढ़े हैं। अब बाजार की नजर अमेरिका में इस हफ्ते आने वाले PPI (प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स) और CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आगे की ब्याज दर नीति को लेकर नए संकेत मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।